{"_id":"573cb4574f1c1bc843ac70c0","slug":"buffalo-after-hitting-dmu-direl","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंस से टकराने के बाद डीएमयू डिरेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भैंस से टकराने के बाद डीएमयू डिरेल
कुशीनगर
Updated Wed, 18 May 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
जलालपुर रेलवे स्टेशन के पास भैंस से टकराकर पटरी से उतर गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवरही/तरयासुजान। कप्तानगंज से थावे जा रही डीएमयू बिहार के जलालपुर रेलवे स्टेशन के पास भैंस से टकराकर पटरी से उतर गई। संयोग अच्छा रहा कि इस हादसे में यात्रियों को चोटें नहीं आईं। घटना की जानकारी होते ही रेलवे के अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।
गोरखपुर से दुर्घटना राहत वाहन भी भेजा जा रहा है। रूट बाधित हो जाने के चलते थावे से गोरखपुर जाने वाली डीएमयू ट्रेन को निरस्त कर दिया गया। बुधवार की शाम कप्तानगंज से थावे की ओर जा रही डीएमयू (75012) पांच बजकर29 मिनट पर बिहार के जलालपुर स्टेशन के होम सिग्नल और 18 नंबर ढाले के करीब पहुंची थी।
अचानक रेल ट्रैक पर एक भैंस आकर ट्रेन से टकरा गई। इस टक्कर के बाद इंजन व आगे की बोगी का पहिया ट्रैक से उतर गया। झटका लगने से कुछ यात्री सीटों से नीचे गिर पड़े तो कुछ एक-दूसरे से टकरा गए। परंतु गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के तमाम लोग व रेलकर्मी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी होने पर कंट्रोल ने थावे से गोरखपुर जाने वाली 75011 डीएमयू को निरस्त कर दिया। रेलवे अधिकारी डीडी राम, अब्दुल मन्नान समेत कई लोग मौके पर पहुंचे। तरयासुजान के सहायक स्टेशन मास्टर रुपेश कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर से दुर्घटना राहत वाहन मौके के लिए रवाना कर दिया गया है।
वहीं रेलवे के सेक्शन इंजीनियर विनायक पाल ने बताया कि छपरा से क्रेन मंगाई जा रही है। कोशिश होगी कि रात में रूट ठीक कर दिया जाए जिससे कि ट्रेन की आवाजाही प्रभावित न हो। हादसे के बाद इस ट्रेन के यात्री सड़क मार्ग से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। इसके चलते दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा।