फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Boundriwal construction disputes, cases

बाउंड्रीवाल निर्माण में विवाद, केस दर्ज

Mon, 30 May 2016 11:22 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Mon, 30 May 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Boundriwal construction disputes, cases
क्राइम
सेवरही। नेहरू इंटर कॉलेज तरयासुजान के खेल मैदान की बाउंड्रीवाल को लेकर सोमवार को फिर विवाद हो गया। आमने-सामने हुए दोनों पक्षों के बीच तीखी नोंकझोंक होने लगी।
विज्ञापन



मामला शांत कराने पहुंची पुलिस से भी धक्का-मुक्की की नौबत आ गई। पुलिस ने इस मामले में कॉलेज प्रबंधन के तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। इस मामले को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है। सोमवार को तरयासुजान बाजार स्थित नेहरू इंटर कॉलेज के खेल मैदान की क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन


गांव के कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जताते हुए कार्य रोक दिया। लोगों का कहना था कि दो दिन पूर्व ही उन लोगों ने इसके लिए प्रार्थना पत्र भी दे दिया था। दोनों पक्षों में विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया। कहा जा रहा है कि इस दौरान गांव के लोगों और पुलिसवालों के बीच धक्का-मुक्की भी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के अनुसार पुलिस के पिटाई से एक बच्ची भी घायल हो गई। विवाद बढ़ने की सूचना पर पहुंचे एसओ तरयासुजान संजय राय ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इस संबंध में एसओ संजय राय का कहना है कि कुछ लोग बेवजह विवाद खड़ा कर रहे हैं। सोमवार को हुई घटना के मामले में छह नामजद और आठ अज्ञात पर  दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed