फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Body of a missing man found in the canal for three days

तीन दिन से गायब युवक का शव नहर में मिला

Fri, 17 Mar 2017 12:04 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Fri, 17 Mar 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Body of a missing man found in the canal for three days
शव नहर में मिला - फोटो : अमर उजाला
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बांसगांव टोला घूरपट्टी से होली की रात घर से गायब 18 वर्षीय युवक का शव बृहस्पतिवार को बड़ी गंडक नहर में मिला। रिसालपट्टी पुल से करीब 100 मीटर दूरी पर शव पड़ा होने की जानकारी मिलने पर वहां बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। मौके पर पहुंचे सीओ ने मामले की शीघ्र जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


घूरपट्टी निवासी विनोद पटेल का 18 वर्षीय पुत्र पंकज पटेल होली की रात 9 बजे खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। मंगलवार की सुबह कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था, लेकिन मोबाइल व अन्य सामान कमरे में ही थे। घर वालों ने उसी दिन लड़के के गायब होने की सूचना पुलिस को दी। बुधवार को घर के लोग फिर थाने पहुंचे। बृहस्पतिवार की दोपहर में लोगों की नजर बड़ी नहर के पानी में बह रहे शव पर पड़ी। नहर में शव दिखने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे। शव को नहर से बाहर निकाला गया, जिसकी शिनाख्त पंकज के रूप में हुई। जानकारी होने पर भाजपा नेता अजय तिवारी, विहिम के दिग्विजय किशोर शाही, रजत तिवारी, ओशियर सिंह पटेल, अवधेश आर्या आदि पहुंचे। भाजपा नेता व गांव के लोग इस मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


 मौके पर पहुंचे सीओ ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का कहना था कि लड़के के मोबाइल पर मैसेज आया था, उसे पुलिस को दिखाया गया। एसओ शिव मनोहर यादव का कहना है कि गुमशुदगी पहले से दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed