{"_id":"56f6c9ba4f1c1bf52cf14d7d","slug":"assaulting-two-women-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में दो महिलाओं को जेल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट में दो महिलाओं को जेल
कुशीनगर
Updated Sat, 26 Mar 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमकुहीराज। बसडिला बुजुर्ग में दो पक्षाें की महिलाआें में मारपीट के मामले में पुलिस ने दो महिलाआें को जेल भेज दिया। लेकिन उनके दुधमुंहे बच्चे घर पर ही रह गए। बच्चों की तबीयत खराब होने पर पीड़ित परिवार एसपी से मिला।
तरयासुजान थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बसडिला बुजुर्ग में दो पक्षों की महिलाओं के बीच बुधवार को हो गई थी। गांव के रब्बुल और ऐनुल के घर में बुधवार की शाम यह विवाद हुआ था। कहासुनी के बाद विवाद बढ़ने से दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।
दोनों पक्षों ने डॉक्टरी मुआयना कराकर एसओ तरयासुजान को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी। शनिवार को एसओ तरयासुजान ने दोनों पक्षों की आरोपी महिलाओं को शांति भंग में निरुद्ध कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
इस मामले में आरोप रहाना पुत्री रब्बुल की दस माह की एक बच्ची और सहाना का चार माह का एक दुधमुहां बच्चा घर पर ही छूट गए। जेल भेजी गई महिलाआें के भाई गुड्डू ने बताया कि तरयासुजान पुलिस को दुधमुंहे बच्चों की जानकारी दी गई, लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी। इससे बच्चों को दूध नहीं मिल रहा है। बच्चाें की तबीयत भी खराब हो गई है।
गुड्डू ने बताया कि इस मामले में एसपी से शनिवार को मिलकर न्याय की गुहार लगाई गई। इस संबंध में एसडीएम तमकुहीराज गणेश प्रसाद सिंह का कहना है कि इस मामले में आरोपियों की जमानत मंजूर कर ली गई है।