फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   an old man died in accident1

बेटी के घर जा रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत

Tue, 18 Apr 2017 11:16 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Tue, 18 Apr 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
an old man died in accident1
हादसा - फोटो : amarujala
कप्तानगंज।       
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गणेश चौक के पास मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे सब्जी लदे मालवाहन की चपेट में आने से इंदरपुर निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद अनियंत्रित वाहन भी पलट गया। चालक व व्यापारी भाग निकले, पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।
     
इंदरपुर निवासी 56 वर्षीय रामपूजन गुप्ता सुबह बेटी से मिलने पडरौना जाने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान परतावल की तरफ से सब्जी लेकर आ रहे मालवाहन की चपेट में आ गए। हादसे के बाद अनियंत्रित हुआ वाहन भी कुछ ही दूरी पर पलट गया। जब तक लोग वहां पहुंचते, मालवाहन के चालक व उसमें सवार लोग निकल कर भाग गए। हादसे की जानकारी हुई तो रोते-बिलखते परिवारीजनों समेत गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे। सड़क पर वाहन पलटने व भीड़ के चलते करीब एक घंटे तक आवागमन रुक गया था। कप्तानगंज पुलिस ने पलटे हुए मालवाहन को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया।      
विज्ञापन

एसओ कप्तानगंज आरके यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घर वालों की तरफ से तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। वाहन मालिक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed