फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   All burning desires, wedding canceled

आग में जल गए सारे अरमान, शादी कैंसिल

Mon, 11 Apr 2016 11:22 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Mon, 11 Apr 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
All burning desires, wedding canceled
सिंगापट्टी में आग से प्रभावित लोगों को चेक वितरण करते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
हाटा। करीब एक सप्ताह पहले मोतीचक विकास खंड के विशुनपुरा गांव में चूल्हे की आग से निकली चिंगारी ने न केवल बिकाऊ प्रसाद का घर जल गया बल्कि उनकी बेटी के हाथ पीले करने के अरमान पर जल गए। कोई दूसरा चारा नहीं देख बिकाऊ ने बेटी की शादी रद्द कर दी।
विज्ञापन


पांच अप्रैल को आग की चपेट में आने से विशुनपुरा गांव के छह लोगों की झोपड़ियां जल गई थीं। आग की चपेट में आने से तबाह हुए घरों में से एक घर बिकाऊ प्रसाद का भी था। बिकाऊ अपनी बेटी सविता की शादी मई माह में तय कर रखी थी। शादी के लिए आवश्यक सामनों की खरीदारी भी किया जा चुका था। अन्य व्यवस्था के लिए नकदी का इंतजाम भी बिकाऊ ने किया था, लेकिन आग ने ऐसा कहर ढाया कि न तो शादी के सामान ही बचे और न ही नकदी ही बचा।
विज्ञापन


सोमवार को बिकाऊ प्रसाद अपने परिवार के साथ कपड़े का छाजन बनाकर झोपड़ी वाले जगह पर चिंता में डूबे हुए बैठे थे। उनसे बेटी की शादी के बारे में पूछने पर वह फफक पड़े और कहा कि अब शादी कैसे हो सकती है। अभी तो पेट भरने और तन ढकने के ही लाले पड़े हैं। जब तक कोई इंतजाम नहीं हो जाता है, तक तक के लिए शादी कैंसिल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस आग में अपना सब कुछ गंवाने वाले राजदेव ने बताया कि घर का सारा सामान और अनाज जल जाने के कारण परिवार के एक-एक वक्त का भरण पोषण मजदूरी पर निर्भर है। चंद्रभान और सरोज देवी ने कहा कि कही से कोई सहायता नहीं मिली है, इससे हम लोग दो वक्त भी अपने बच्चों का पेट भर सकें। परिवार का पेट पालने के साथ सिर छुपाने के लिए नई झोपड़ी का निर्माण कराना उनके लिए मुश्किल लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed