{"_id":"581392454f1c1bf535bc1981","slug":"against-lathicharge-pelting","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के लाठीचार्ज के जवाब में पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के लाठीचार्ज के जवाब में पथराव
kushinagar
Updated Fri, 28 Oct 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : santosh verma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा (कुशीनगर)। खड्डा कस्बे के जटाशंकर पोखरा स्थित मंदिर के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत और भगवान शिव की 51 फिट ऊंची प्रतिमा स्थापित करने के लिए चल रहा धरना शुक्रवार को उग्र हो गया। नगर पंचायत अध्यक्ष के पति और उनके समर्थक भगवान शिव की छोटी मूर्ति की जगह बड़ी मूर्ति लगवाने पर अड़े थे तो तहसील प्रशासन बिना डीएम की अनुमति के इसके लिए तैयार नहीं था। दिन के करीब तीन बजे बात इतनी बिगड़ गई कि धरना दे रहे लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष के पति सहित कई लोगों को चोटें आईं और वह गिरफ्तार कर लिए गए। इसके विरोध में धरना दे रहे लोगों के समर्थकों ने पथराव किया, जिससे सीओ खड्डा और एसओ हनुमानगंज सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। भीड़ अनियंत्रित होते देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। घटनास्थल पर तनाव की स्थिति बनी रही। मौके पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए हैं।
दीपावली एवं छठ पूजा पर होने वाले धार्मिक आयोजनों को देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन की ओर से मंदिर की रंगाई-पुताई कराई जा रही थी। दुर्गा मंदिर के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराई जा रही थी। किसी की तरफ से इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से किए जाने के बाद सीओ ने स्थानीय पुलिस को भेजकर रोकवा दिया था। इस पर नगर पंचायत अध्यक्ष शारदा तुलस्यान के पति राजू तुलस्यान कई सभासदों के साथ मंगलवार की दोपहर से धरने पर बैठ गए। बुधवार को मौके पर पहुंचे एसडीएम व तहसीलदार ने समझा-बुझाकर धरना समाप्त कराने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी।
बृहस्पतिवार को भाजपा नेता डॉ. निलेश मिश्रा, विवेकानंद पांडेय, हियुवा के जिला प्रभारी अजय गोविंद राव शिशु ने अपने सहयोगियों के साथ पहुंचकर धरने को समर्थन दिया था। इसके अलावा काफी संख्या में लोग शिव मूर्ति स्थापित करने और धरना के प्रति अपनी सहमति जताते रहे। बृहस्पतिवार को खड्डा की पूर्व सभासद ज्योति देवी भी इसके लिए धरना में शामिल हो गई थीं।
विज्ञापन
नगर पंचायत बोर्ड की बैठक करने के बाद शुक्रवार को लगभग तीन बजे काफी संख्या में लोग राजू तुलस्यान की अगुवाई में धरनास्थल की ओर चल पड़े। यह सुनकर पहले से मुस्तैद प्रशासन के लोग भी गाड़ियां में हूटर-सायरन बजाते हुए धरनास्थल पर पहुंच गए और भीड़ को तहसील गेट के सामने ही रोक दिया। प्रशासन का कहना था कि बिना डीएम की अनुमति के प्रतिमा नहीं लग सकती। यदि ऐसा हुआ तो शांति व्यवस्था के लिए खतरा उत्पन्न हो जाएगा। इसके बाद दोनों तरफ से नोकझोंक होने लगी। कहा जा रहा है कि मामला बिगड़ते देख पुलिस ने एसडीएम के आदेश पर लाठीचार्ज कर दिया, जिसके जवाब में भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। राजू तुलस्यान को भी पिटाई का सामना करना पड़ा। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जीप में बैठा लिया। इसमें सीओ खड्डा रामबहादुर सिंह और एसओ हनुमानगंज सौदागर राय सहित कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल हो गए हैं। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। आरोप है कि खड्डा कस्बे के सुभाष चौक के आस-पास छानबीन के नाम पुलिस ने कुछ लोगों से मारपीट की और खिड़कियों के शीशे भी तोड़े। एहतियातन मौके पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए हैं। कस्बे में तनाव की स्थिति बनी हुई है।