{"_id":"580a517b4f1c1b722b70407b","slug":"after-operation-woman-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ी, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ी, मौत
kushinagar
Updated Fri, 21 Oct 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा। कस्बे के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराई गई महिला की मध्य रात्रि मौत हो गई। महिला के घरवालों ने ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर पर बिना डिग्री के इलाज करने का आरोप लगाया। महिला के घरवालों ने शुक्रवार की सुबह अस्पताल के बाहर शव रखकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और अस्पताल मालिक के विरुद्ध गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित खुड़हरी गांव के निवासी परशुराम की पत्नी जगवंती (45) पथरी की बीमारी से ग्रस्त थीं। कुछ दिन पहले बिहार के हरनाटाड़ अस्पताल में जांच के बाद इस बीमारी का पता चला था। परशुराम ने बताया कि वह खड्डा थाना क्षेत्र के सोहरौना गांव के निवासी अपने एक रिश्तेदार के घर आए। उसके बाद ऑपरेशन के लिए जगवंती को खड्डा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार को दोपहर में जगवंती का ऑपरेशन हुआ, लेकिन उनकी हालत बिगड़ गई।
जगवंती के परिवारवालों का कहना है कि ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर ने महिला को तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी। अस्पताल की तरफ से ही वाहन का इंतजाम कर रात में मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया। वहां आधी रात को महिला की मौत हो गई। वहां से लौटकर महिला के परिवारवालों ने खड्डा के निजी अस्पताल के सामने हंगामा शुरू कर दिया। मौत हो गई। इसके बाद महिला के घरवाले बिना डिग्री के इलाज करने और ऑपरेशन में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर शव रखकर नारेबाजी की। पुलिस शव को लेकर थाने चली आई और ऑपरेशन में शामिल लोगों के विरुद्ध गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कस्बा एसआई रामसहाय का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।