फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   a youth died in sasural in miserable condition

युवक की ससुराल में संदिग्ध हाल में मौत

Fri, 19 Aug 2016 11:21 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Fri, 19 Aug 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
a youth died in sasural in miserable condition
crime - फोटो : demo pic
दुदही। ठाड़ीभार स्थित अपनी ससुराल में आए एक युवक की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार उसका शव फं दे से लटकता मिला था जबकि खून से लथपथ था।
विज्ञापन


बलिया जिले के पलिया गांव के निवासी कन्हैया (22) की शादी विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ठाड़ीभार गांव के निवासी सतिराम खरवार की पुत्री पिंकी से एक वर्ष पूर्व हुई थी। बताया जा रहा है कि पिंकी की मां की तबीयत खराब थी। अपनी मां की देखरेख करने के लिए पिंकी एक माह से मायके में ही थी। 
विज्ञापन

इधर, कन्हैया चार दिन पहले अपने भाई अखिलेश के साथ ठाड़ीभार अपनी ससुराल आया था। कहा जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह पिंकी के माता-पिता इलाज कराने गोरखपुर चले गए। उसके बाद पिंकी, उसका पति कन्हैया और देवर अखिलेश सुबह आठ बजे ट्रेन से सासामूसा मेला देखने गए थे। दोपहर में घर वापस आए। कन्हैया एक कमरे में आराम करने चला गया। दिन के तकरीबन तीन बजे उसका शव घर में खून से लथपथ हालत में फंदे से लटकता मिला। जबकि शव पर कहीं चोट के निशान नहीं थे। पिंकी का कहना था कि उसके पति ने आत्महत्या की है, लेकिन आत्महत्या का कारण बताने से इन्कार करती रही। दूसरी ओर परिस्थितियां और शव की हालत कुछ और ही बयां कर रही थीं। कन्हैया के साथ आया उसका भाई अखिलेश भी वहां से जा चुका था। इस मामले में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई थी। इस संबंध में विशुनपुरा थाने के एसओ ओपी राय का कहना है कि फंदे से लटकता शव मिला था। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed