फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   a trackman woman alleged on officer

सीनियर पर शोषण का आरोप लगाया

Sun, 21 Aug 2016 10:59 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Sun, 21 Aug 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
a trackman woman alleged on officer
crime - फोटो : demo pic
पडरौना/कुशीनगर। रेलवे में ट्रैकमैन पद पर कार्यरत एक महिला ने अपने सीनियर अफसर पर शारीरिक शोषण के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि अफसर ने उसे फोन पर भी अश्लील बातें की हैं जिसकी रिकॉर्डिंग उसके पास मौजूद है। हालांकि, पुलिस इसे अफसर और महिला कर्मचारी के बीच छुट्टी को लेकर चल रहे विवाद से जुड़ा मामला बता रही है।
विज्ञापन


रविवार को महिला थाने पर आई बिहार की इस पीड़िता के अनुसार वह चार वर्ष से यहां कार्यरत है। पूर्व के अफसरों से कभी किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई। परंतु वर्तमान अफसर उसे अपने हिसाब से कार्य करने के लिए दबाव बनाते हैं। महिला के अनुसार इस अफसर ने उसके पारिवारिक जीवन में भी विवाद पैदा करने की कोशिश की, जिसे किसी तरह से सुलझाया गया। उनकी बात नहीं मानने पर अक्सर ही ड्यूटी पर रहने के बावजूद अनुपस्थित कर दिया जाता है। महिला का आरोप है कि अफसर ने कई बार उसके मोबाइल पर भी अश्लील बातें की हैं जिसे उसने रिकॉर्ड किया है। पीड़िता के अनुसार उसने 17 अगस्त को ही पुलिस समेत उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की थी। रविवार को उसे महिला थाने पर पूछताछ के लिए बुलाया गया था।
विज्ञापन

इस संबंध में पडरौना महिला थाने की एसओ विभा पांडेय का कहना है कि महिला ने सेवरही थाने पर भी शिकायत की है। वहां के एसओ ने बताया कि आरोपी अफसर को बुलाकर पूछताछ की गई थी। अफसर ने यह बताया कि महिला अक्सर छुट्टी मांगती रहती है। छुट्टी न देने पर ही उल्टा-सीधा आरोप लगाती रहती है। महिला एसओ के अनुसार मामले के निस्तारण के लिए पीड़िता को भी सेवरही पुलिस के सामने अपना पक्ष रखने के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed