फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A case seeking to impose the jam

केस दर्ज करने की मांग को लेकर जाम लगाया

Fri, 17 Jun 2016 11:25 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Fri, 17 Jun 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
 A case seeking to impose the jam
दुदही -बरवापट्टी मार्ग जाम कर दिया। - फोटो : अमर उजाला
दुदही। बरवापट्टी थानाक्षेत्र के दशहवां गांव के पुष्पकरनगर में टोले में जमीन संबंधी मामले में पिछले दिनों हुए मारपीट के बाद घायल की मौत होने से नाराज गांव के लोगों ने आरोपियों पर केस दर्ज करने की मांग को लेकर शुक्रवार को शाम पांच बजे के करीब दुदही -बरवापट्टी मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन


करीब एक घंटे चले जाम के बाद मौके पर पहुंचे एसओ ने लोगों को केस दर्ज करने का भरोसा देकर जाम समाप्त कराया। दशहवा गांव के पुष्पकनगर टोले में 28 मई को जमीन संबंधी विवाद को लेकर दो पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई थी। जिसमें दोनों ओर से कई लोग घायल हो गए थेे।
विज्ञापन



जिसमें से एक पक्ष के 60 वर्षीय मुन्सरिम गंभीर रूप से घायल हो गए थे।  परिवार के लोग उन्हें सीएचसी दुदही ले गए। यहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां दो दिन इलाज के बाद गोरखपुर रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल काॅलेज में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को मुन्सरिम की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर नाराज गांववालों ने आरोपियों पर केस दर्ज करने की मांग को लेकर शुक्रवार को शाम करीब पांच बजे हनुमान चौक पर दुदही-बरवापट्टी मार्ग को जाम कर दिया।



करीब एक घंटे बाद मौके पर एसओ अनिल कुमार पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे गांववालों को आरोपियों पर केस दर्ज करने का आश्वासन दिया। एसओ बरवापट्टी अनिल कुमार का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed