फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   पुलिस कर्मियों से शराबी युवक ने की हाथापाई

पुलिस कर्मियों से शराबी युवक ने की हाथापाई

Sun, 24 Mar 2019 11:03 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 24 Mar 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों से शराबी युवक ने की हाथापाई
सिपाहियों से हाथापाई के बाद आरोपी की तलाश में गंगवा छपरा गांव पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
खड्डा। हनुमानगंज क्षेत्र के गंगवाछापर गांव में समस्या निपटाने गए पुलिस कर्मियों से शराब के नशे धुत युवक उलझ गया। पुलिस कर्मियों से हाथापाई देख गांव के लोग दंग रह गए। सूचना पर एसओ फोर्स के साथ गांव में पहुंचे जरुर, लेकिन युवक गन्ने के खेत से होकर भाग निकला। इस घटना की चर्चा दिन भर क्षेत्र में होती रही।
विज्ञापन


हनुमानगंज क्षेत्र के ग्राम सभा हनुमानगंज के टोला गंगवाछपरा के जवाहिर चौहान के आठ साल के बच्चे आकाश को शनिवार को गांव के ही युवक की बाइक से टक्कर लग गई थी। इसकी शिकायत जवाहिर ने पुलिस से की थी। हनुमानगंज थाने के दो सिपाही जांच करने रविवार दोपहर बाद गंगवाछपरा गांव पहुंचे थे। आरोपी युवक अपने बुजुर्ग पिता व पत्नी को पीट रहा था।
विज्ञापन


बुजुर्ग ने शिकायत करते हुए बचाने की गुहार लगा दी। पुलिस के जवान शराबी युवक को डांट फटकार कर उसके घर पहुंच गए। इससे नाराज युवक सिपाहियों से दुर्व्यवहार करने लगा। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। निहत्थे पुलिस वालों ने थाने को सूचना दी। उसके बाद हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ ब्रजेश मिश्रा अतिरिक्त फोर्स के साथ पहुंचे और युवक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह गन्ने के खेत में छिप गया और पुलिस के हाथ नहीं आया। इसकी घटना की चर्चा पूरे दिन क्षेत्र में हुई। एसओ ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि शराबी युवक को ढूंढा जा रहा है। उसके पकड़े जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed