फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   सीओ कार्यालय का एसपी ने किया औचक निरीक्षण,दिया आवश्यक निर्देश

सीओ कार्यालय का एसपी ने किया औचक निरीक्षण,दिया आवश्यक निर्देश

Sat, 12 Jan 2019 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
सीओ कार्यालय का एसपी ने किया औचक निरीक्षण,दिया आवश्यक निर्देश
पुलिस की कार्यशैली के प्रति विश्वास जगाएं : एसपी
विज्ञापन

पीड़ित को संतुष्ट कर कम समय में न्याय दिलाने की हिदायत
अमर उजाला ब्यूरो
कसया। एसपी राजीव नारायण मिश्र ने शनिवार को सीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। हर तरह की शिकायतों को कंप्यूटर में दर्ज करने की हिदायत दी। कहा कि हर पीड़ित की बात सुनें, जिससे उसे तत्काल संतुष्टि मिले। इससे पुलिस की कार्यशैली से लोगों में विश्वास पैदा होगा।

सुबह करीब 11 बजे सीओ कार्यालय पहुंचे एसपी ने अभिलेखों के रख-रखाव का जायजा लिया। अपराध रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर, जांच, प्रार्थनापत्र, आजीआरएस, रिकॉर्ड व साफ-सफाई का बारीकी से निरीक्षण किया। पेशकार एसआई पारसनाथ को सभी मामलों को कंप्यूटर में दर्ज करने को कहा। एसपी ने कहा कि हर हाल में पुलिस को जनता के प्रति जवाबदेह होना चाहिए। हर पीड़ित को कम समय में न्याय मिले। सामान्य वाद को मौके पर ही निपटा कर पीड़ित को संतुष्ट करें। उन्होंने लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। करीब एक घंटे तक चले कार्यालय निरीक्षण के बाद एसपी संतुष्ट नजर आए। सीओ ओमपाल सिंह ने बताया कि निरीक्षण में कोई कमी नहीं मिली है। मुंशी प्रदीप कुमार, रामदरश, सीसीटीएनएस कंप्यूटर आपरेटर सूर्य कुमार रोशन, उर्दू अनुवादक व जनसूचना अधिकार मुंशी, कंप्यूटर आपरेटर, महिला कांस्टेबल सुषमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed