{"_id":"5c0570cebdec2241975ff43d","slug":"81543860430-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो संदिग्ध पकड़े गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो संदिग्ध पकड़े गए
Updated Mon, 03 Dec 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमंचा और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
कुबेरस्थान। थाना क्षेत्र के मठिया चौराहे से पुलिस ने सोमवार तड़के करीब साढ़े चार बजे दो संदिग्ध लोगों को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
एसओ अरुण कुमार मौर्य ने बताया कि रविवार की देर रात वह कांस्टेबल लल्लन यादव, रामनारायन यादव व राघवेंद्र सिंह के साथ क्षेत्र के सिसवा पचरुखिया की ओर गश्त कर रहे थे। भोर में लौटते समय जैसे ही उनका सरकारी वाहन मठिया चौराहे के समीप पहुंचा, वहां पहले से खड़े दो लोग भागने लगे। शक होने पर पुलिस ने दौड़ाकर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से तमंचा और कारतूस के साथ ही 980 रुपये बरामद हुए। इनकी पहचान खेमराज प्रजापति ग्राम रानोली थाना महावीरजी जिला करौली राजस्थान व रोशनलाल प्रजापति ग्राम खेड़िया थाना कोट कासिम जिला अलवर राजस्थान के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।