फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   FIR lodged for dowry harassment and forced abortion

Jind News: दहेज प्रताड़ना और गर्भपात कराने का आरोप, एफआईआर दर्ज

Wed, 26 Aug 2026 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged for dowry harassment and forced abortion
जींद। जुलाना थाना पुलिस ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और कथित तौर पर दवा खिलाने से गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत होने के आरोप में पति समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हाडवा निवासी राखी शर्मा ने एफआईआर में बताया कि उसकी शादी आठ मार्च को देवरड़ निवासी सचिन के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति सचिन, ससुर आजाद, सास कौशल्या और ननद किरण उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। उसके साथ मारपीट भी की जाने लगी। 19 अगस्त को आरोपियों ने दवा देने के बहाने उसे कुछ दवाइयां खिला दी। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। वह उस समय करीब चार महीने की गर्भवती थी। तबीयत खराब होने के बाद उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई।थाना प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि सचिन, आजाद, कौशल्या और ननद किरण के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed