{"_id":"5b673d974f1c1bde6d8b66ba","slug":"81533492631-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरयासुजान पुुलिस ने पकड़ा 27840 शीशी अबैध शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तरयासुजान पुुलिस ने पकड़ा 27840 शीशी अबैध शराब
Sun, 05 Aug 2018 11:55 PM IST
kushinagar
kushinagar
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
तमकुहीराज। तरयासुजान थाने पुलिस ने अलग अलग स्थानों से शनिवार की रात पांच सौ अस्सी पेटी अवैध शराब बरामद किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आबकारी विभाग एवं तरयासुजान पुलिस ने संयुक्त कार्यवाई करते हुए रविवार की रात थाना क्षेत्र के अहिरौलीदान लोकनहा में एक बडे भार वाहन से 535 पेटी में 25680 शीशी अवैध शराब बरामद किया। पुलिस ट्रक के साथ बरामद शराब को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाई में जुटी हुई है। एसओ तरयासुजान विनय पाठक का कहना है कि पुलिस की गाड़ी देख शराब तस्करी करने वाले फरार हो गए। इस दौरान एसआई पुरुषोत्तम राव, चंद्रशेखर प्रजापति, आबकारी निरीक्षक हृदयनारायण पांडेय, विजय सोनकर, ब्रह्मानंद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। वहीं शनिवार की ही रात थाना क्षेत्र के डिबनी बंजरवा में नहर के पास एक झाडी से 45 पेटी में 2160 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। दोनों ही स्थानों पर बरामद किए गए शराब के मामले में पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।