फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   चोरी की मूर्ति के साथ पकड़ा गया चोर

चोरी की मूर्ति के साथ पकड़ा गया चोर

Wed, 01 May 2019 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 01 May 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
चोरी की मूर्ति के साथ पकड़ा गया चोर
देसही बरवा से चुराई गई शंकर भगवान की मूर्ति रामकोला पुलिस ने किया बरामद । - फोटो : अमर उजाला
रामकोला। गोबरही चौराहे के पास से पुलिस ने चोरी की मूर्ति के साथ एक युवक को पकड़ा। चोर देसई बरवा थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया के एक मंदिर से शंकर जी की मूर्ति तथा घंटी चुरा कर बेचने निकला था। ग्रामीणों की सूचना पर रामकोला पुलिस चोर को पकड़ कर थाने ले गई। एसआई वेद प्रकाश ने बताया कि पकड़े गए चोर ने बताया कि वह सोमवार की रात देसाई बरवा मंदिर से शंकर जी की मूर्ति तथा घंटी को रात में चुराया था। पकड़े गए चोर से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


किशोरियों को भगाने के आरोपी भेजे गए जेल
पटहेरवा। अलग अलग गांवों से किशोरियों को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी दो युवकों को पुलिस ने फाजिलनगर के बघौचघाट तिराहा से गिरफ्तार किया। उन्हें जेल भेज दिया गया। उनके बताए पते पर मिलीं दोनों किशोरियों को पुलिस ने चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


गिरफ्तार युवकों में उस्मानपुर निवासी अजय कुमार र दूसरे युवक का नाम सद्दाम हुसैन है जो सोहनपुर गांव का निवासी है। किशोरियों को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में उनके पिता की तरफ से पुलिस दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी थी। पटहेरवा थाने के एसओ आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों मामले किशोरियों को बहला फुसलाकर भगा ले जाने से संबंधित थे, जिसमें दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज था। उन्हें मंगलवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदिग्ध हाल में युवक की मौत
टेकुआटार। नादह हेड चौराहे पर एक युवक की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पडरौना कोतवाली के गांव अहिरौली निवासी 32 वर्षीय अशोक पुत्र रामदयाल मंगलवार की शाम को गांव के नादह हेड चौराहे पर गया था। वापस लौटते दौरान रास्ते में गिर गया और उसकी मौत हो गई। लोगों की सूचना पर पीड़ित परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की वजह को लेकर तमाम तरह की चर्चा हो रही थी।

पुलिस ने बैंकों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में ली तलाशी
खड्डा। हनुमानगंज थाने की पुलिस ने मंगलवार को थाने क्षेत्र के विभिन्न बैकों और अन्य प्रतिष्ठानों में बेवजह मिले लोगों की तलाशी ली। साथ ही उन्हें बैंकों के आस पास अकारण न घूमने की चेतावनी दी।


एसओ ब्रजेश मिश्रा ने पुलिस के जवानों के साथ छितौनी बाजार स्थित पीएनबी, पूर्वांचल बैंक, सार्वजनिक प्रतिष्ठान, पनियहवा तिराहे पर स्थित दुकानों में मिले लोगों की तलाशी ली और उनसे पूछताछ की। यह क्षेत्र बिहार से सटा होने के कारण संवेदनशील माना जाता है। एसओ ने बताया कि चुनाव को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed