{"_id":"5c9e5aaabdec22144f417b70","slug":"71553881770-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माचिस घर पहुंचाने के बहाने किशोरी से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
माचिस घर पहुंचाने के बहाने किशोरी से दुष्कर्म
Fri, 29 Mar 2019 11:19 PM IST
राकेश पांडेय
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: राकेश पांडेय
Updated Fri, 29 Mar 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्मीगंज (कुशीनगर)। माचिस देकर घर भेजने के बहाने किशोरी के साथ युवक ने शुक्रवार की देर शाम दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी घर छोड़कर भाग गया। इधर किशोरी की हालत बिगड़ गई तो परिजन उसे कप्तानगंज सीएचसी ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई।
शुक्रवार की शाम करीब छह बजे गांव के इस युवक ने दुकान से माचिस खरीदा। उसने किशोरी को माचिस दी और अपने घर पहुंचाने को भेज दिया। वह माचिस लेकर आरोपी के घर जाने लगी तो उससे पीछे-पीछे वह भी चल दिया। किशोरी आरोपी के घर पहुंची तो उसने पीछे से उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। तब तक अंधेरा छा गया था।
किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। वह रोती बिलखती किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। उसकी हालत देख घरवाले घबरा गए। उसे तत्काल कप्तानगंज सीएचसी ले गए और पुलिस को भी सूचना दी। आरोपी की पत्नी और दो बच्चे घर से बाहर गए हुए हैं। घर पर उसकी मां है।
विज्ञापन
आरोपी बाहर रहकर कमाता है और इन दिनों घर आया हुआ था। घटना के बाद से गांव का माहौल तनावपूर्ण है।रामकोला थाने के एसओ दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि सूचना मिली है। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराए जाने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि अस्पताल पहुंच रहा हूं।