फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   donation box of sun temple theft

गुप्तकालीन सूर्य मंदिर से दानपात्र चोरी

Sun, 18 Nov 2018 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 18 Nov 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
donation box of sun temple theft
कुशीनगर में एतिहासिक गुप्तकालीन सूर्य मंदिर में चोरी की सूचना पर पहुंचे डीएम और एसपी निरीक्षण करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। एतिहासिक गुप्तकालीन सूर्य मंदिर में फिर मूर्ति चुराने की कोशिश की गई। कामयाबी नहीं मिलने पर गर्भगृह के बाहर रखे दानपात्र को ही चोर उठा ले गए। सूचना के लगभग 45 मिनट बाद पहुंची यूपी-100 पुलिस जांच कर रही है। दानपात्र रविवार की दोपहर में देवताल दुर्गा मंदिर के समीप बरामद हुआ।
विज्ञापन


मंदिर के पुजारी अंतर्यामी दास का कहना है कि रोज की भांति शनिवार शाम पूजा के बाद मंदिर का ताला बंद कर विश्राम करने चले गए। रविवार तड़के 4:30 बजे मंदिर का लाउडस्पीकर बजाने उठे तो मंदिर के मुख्य द्वार व गर्भ गृह का ताला टूटा देख घबरा गए और मंदिर की सफाई के लिए आए गांव के रामप्रवेश, विवेक, नगीना व बिट्टू शाही को सूचना दी। इसके बाद गांव के संभ्रांत लोगों तथा प्रशासन को जानकारी दी गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर के मुख्य द्वार एवं गर्भ गृह का ताला तोड़कर सब्बल जैसे किसी हथियार से पत्थर को तोड़कर मूर्ति चुराने का प्रयास किया गया है। सफलता नहीं मिलने पर चोर दानपात्र उठा ले गए। उसमें लगभग 40 हजार रुपये थे। दोपहर में गांव के कुछ बच्चे तालाब के पास खेलने गए तो उन्होंने दानपात्र को दुर्गा मंदिर के समीप बिखरा हुआ देखा और इसकी सूचना गांववालों की दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पहले वर्ष 1998 में यहां की भगवान सूर्य की मूर्ति चोरी हो गई थी। पुलिस के प्रयास से लगभग 2 साल बाद मूर्ति बरामद हुई थी। मंदिर की सुरक्षा के लिए ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन से गुहार लगाई थी। कुछ दिन तक तो प्रशासन सक्रिय रहा, लेकिन बाद में उदासीन हो गया। तुर्कपट्टी थाने के एसओ उमेश कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है।

डीएम व एसपी ने किया सूर्यमंदिर का निरीक्षण
तुर्कपट्टी। गुप्तकालीन सूर्य मंदिर में चोरी की घटना की जानकारी होते ही प्रशासनिक अफसरों में हड़कंप मच गया। रविवार को डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह व एसपी राजीव नारायण मिश्र ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। एसपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि दानपात्र की बरामदगी हो चुकी है। जल्द ही रुपयों की बरामदगी कर चोरों को भी पकड़ लिया जाएगा।

लोगों ने मंदिर की मूर्ति की पूर्व में चोरी तथा सुरक्षा का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं होने की शिकायत की। जिस पर डीएम व एसपी ने भरोसा दिलाया कि मंदिर की सुरक्षा के लिए पुलिस पिकेट की व्यवस्था जल्द करने की बात कही। मौके पर पहुंचे कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने चोरी की वारदात पर नाराजगी जताई और आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की।


हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने किए सूर्य मंदिर के दर्शन

तुर्कपट्टी। रविवार की दोपहर हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति वीके अरोड़ा ने गुप्तकालीन सूर्य मंदिर के गर्भ गृह में पूजा की। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने कहा कि मंदिर के विषय में काफी सुना था। आज देखकर कोणार्क के सूर्य मंदिर की याद ताजा हो गई। यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।

ऐसा होता है, तो रोजगार के अवसर उत्पन्न होने के साथ क्षेत्रीय लोगों को आर्थिक मजबूती भी मिलेगी। मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने उनसे मंदिर में चोरी की घटनाओं का जिक्र किया, जिसे सुन वह हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि यह सूर्य मंदिर पूरे देश में अपनी ख्याति बनाए हुए है। ऐसे में यहां चोरी की घटना बेहद ही निंदनीय है।


वह खुद जिला प्रशासन से इस पर यथाशीघ्र कार्रवाई कराते हुए दोषियों की गिरफ्तारी की बात कहेंगे। इस दौरान एडीजे गोरखपुर विजेंद्र त्रिपाठी, सीजेएम कुशीनगर अभिमन्यु सिंह, सीजीएम गोरखपुर नुसरत खान, एसीजेएम बांसगांव पीसी शुक्ला व एपीओ गोरखपुर विनय कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed