फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   मोबाइल की दुकान में चोरी

मोबाइल की दुकान में चोरी

Thu, 28 Jun 2018 11:47 PM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल की दुकान में चोरी
thief

विज्ञापन

तमकुहीरोड (कुशीनगर)। सेवरही कस्बे के स्टेशन रोड स्थित एक मोबाइल की दुकान से चोरों ने बुधवार की रात शटर तोड़कर नकदी और मोबाइल चुरा लिया। सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार पुलिस पहुंची और जायजा लिया। कस्बे के व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि चोरी का खुलासा जल्द न हुआ तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। कस्बे के स्टेशन रोड पर ध्रुव वर्मा दुकान है। दुकानदार के मुताबिक बुधवार की रात में वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। उसके बाद चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर 26 महंगे एंड्रायड मोबाइल, 65 हजार रुपये नकद चुरा लिया। बृहस्पतिवार को सुबह जब दुकानदार को चोरी की सूचना मिली तो हैैैैरान रह गए। इसकी सूचना मिलते ही व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय देवड़ा, प्रदेश संगठन मंत्री अमरनाथ गुप्ता, जिलाध्यक्ष द्रव्यलाल गुप्ता, वार्ड सदस्य बैजनाथ वर्मा, लव जायसवाल, पप्पू जायसवाल, ओमप्रकाश जायसवाल सहित अनेंक लोग पहुंच गए। वहीं सेवरही थाने के एसओ अरविंद कुमार व चौकी प्रभारी दिग्विजयनाथ सिंह भी पहुंच गए। व्यापारी नेताओं ने पुलिस प्रशासन को चेताया है कि यदि शीघ्र इस चोरी का पर्दाफाश नहीं किया गया तो व्यापारी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। एसओ का कहना है कि तहरीर मिली है। चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed