{"_id":"5989ace34f1c1b08768b488e","slug":"71502194915-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अराजी कछुइया में हुई चोटी कटने की घटना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब अराजी कछुइया में हुई चोटी कटने की घटना
Updated Tue, 08 Aug 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
टेकुआटार (कुशीनगर)। जिले में चोटी कटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। मंगलवार को कसया थाना क्षेत्र के अराजी कछुइया गांव में घर में सो रही महिला की चोटी कटने की चर्चा है। कटी चोटी देखकर सहमी महिला की तबियत बिगड़ गई। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल भेजा गया है।
अराजी कछुइया गांव निवासी विनय ओझा की पत्नी कृति ओझा दोपहर में अपने कमरे में सो रही थी। दिन के करीब तीन बजे कृति की नींद खुली तो सिर में खुजलाहट महसूस हुई। इस दौरान उसकी नजर अपनी कटी चोटी पर गई तो वह चीखने लगी। घर के लोग जुटे और घटना से आवाक रह गए। घरवालों के अनुसार कटी चोटी देखकर सदम से कृति की तबियत खराब हो गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी से गांव की महिलाएं सहम गईं। विनय के दरवाजे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।