फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   टूरिस्ट वीजा पर भेजे जाने से दो बार काटनी पड़ी जेल

टूरिस्ट वीजा पर भेजे जाने से दो बार काटनी पड़ी जेल

Sun, 20 Aug 2017 04:59 PM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
टूरिस्ट वीजा पर भेजे जाने से दो बार काटनी पड़ी जेल
कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के विशुनपुर राजा निवासी एक व्यक्ति ने अपने ही गांव के एक एजेंट के खिलाफ पटहेरवा थाने में दोबारा तहरीर दी है। एजेंट पर आरोप है कि विदेश भेजने के नाम पर उसने एक लाख तीस हजार रुपये ले लिया और उसकी तरफ से दिए गए वीजा पर दुबई गए, जहां उनका पासपोर्ट रख लिया गया। एजेंट ने उन्हें टूरिस्ट वीजा दिया था। इस वजह से पीड़ित को दो बार जेल जाना पड़ा।
विज्ञापन

विशुनपुर राजा निवासी परमहंस प्रसाद ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके गांव के एजेंट ने विदेश भेजने के नाम पर दो वर्ष पूर्व 70 हजार रुपये लिया था। उसके बाद उड़ान के लिए चार बार मुंबई बुलाया, फिर भी उड़ान नहीं हो सकी। एजेंट ने उनसे दुबई के होटल में 40 हजार रुपये प्रति माह की पगार पर काम दिलाने के नाम पर 60 हजार रुपये और ले लिया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के मुताबिक 14 मई 2017 को दुबई गए तो वहां एक एजेंट ने उनका पासपोर्ट रख लिया। पासपोर्ट के अभाव में दुबई पुलिस ने 15 दिन तक जेल में रखा और वहां से छूटने पर भारत की जेल में भेज दिया गया। बाद में पता चला कि जिस वीजा पर उन्हें दुबई भेजा गया था, वह टूरिस्ट वीजा था। पीड़ित ने बताया कि एक माह पहले ही इस सिलसिले में पटहेरवा थाने में तहरीर दी थी, लेकिन एजेंट के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उनकी तीन पुत्रियां और एक लड़का है। इतनी अधिक रकम देने के बाद उनकी आर्थिक स्थिति काफी दयनीय हो गई है। उन्होंने खेत बंधक रखकर एजेंट को रुपये दिए थे। पुन: पटहेरवा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में पटहेरवा थाने के एसओ उमाशंकर यादव का कहना है कि अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। पीड़ित को एजेंट पर नजर रखने के लिए कहा गया है। जैसे ही वह आता है, उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed