फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   मकान मालिकों ने थाने में तहरीर दी

मकान मालिकों ने थाने में तहरीर दी

Tue, 08 Aug 2017 11:52 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
मकान मालिकों ने थाने में तहरीर दी
कसया (कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के ग्राम धन्नीपट्टी में सोमवार की रात चोरों ने दो घरों का ताला तोड़कर कमरे में रखे नकदी, आभूषण और कीमती सामान चुरा लिया। इन घरों के मालिकों ने कसया थाने में तहरीर सौंपकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

धन्नीपट्टी निवासी प्रदीप शर्मा के घर के मेन दरवाजे का ताला तोड़कर चोर घर में घुस गए और कमरे में रखे आभूषण, दस हजार रुपये नकद और अन्य सामान चुरा लिया।
उसके बाद व्यास शर्मा के घर में घुसे। एक कमरे में रखे बाक्स और आलमारी का ताला तोड़कर चोरों ने आभूषण व 13 हजार रुपये नकद चुरा लिया। घटना की जानकारी होने पर मंगलवार को इन लोगों ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सोमवार की रात व्यास शर्मा की पत्नी राखी बांधने अपने मायके गई थीं, जबकि प्रदीप शर्मा के भाई बाहर बरामदे में सोए थे, उन्हें पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed