{"_id":"580cf3004f1c1bcf75bc1caf","slug":"6-trucks-caught-with-invalid-sand","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध बालू लदे छह ट्रक पकड़े गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध बालू लदे छह ट्रक पकड़े गए
kushinagar
Updated Sun, 23 Oct 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
रामकोला। रविवार की सुबह बालू लदे छह ट्रकों को एसडीएम कप्तानगंज और रामकोला के एसओ ने पकड़ लिया। ये ट्रक रामकोला थाना क्षेत्र के नौरंगिया-कप्तानगंज मार्ग पर पकड़े गए। इन्हें बिहार से गोरखपुर ले जाया जा रहा था। एसडीएम और एसओ की गाड़ी देख ट्रकों में बैठे तस्कर और चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए। इनमें एक ट्रक कप्तानगंज तथा पांच रामकोला थाने भेज दिए गए, जहां पुलिस ने इन्हें सीज कर दिया।
सूचना मिलने पर एसडीएम कप्तानगंज अरुण कुमार और रामकोला के एसओ श्यामलाल यादव सुबह नौरंगिया-कप्तानगंज मार्ग पर पहुंचे। वहां बिहार से गोरखपुर जा रहे इन ट्रकों को पगार गांव के पास रोका। इन्हें देखकर ट्रकों में बैठे तस्कर और चालक फरार हो गए। एसडीएम ने ट्रकों से बांधा गया तिरपाल हटवाया तो उसमें बालू लदा था। इनमें एक ट्रक का टायर फट जाने के कारण कप्तानगंज पुलिस के हवाले कर दिया गया, जबकि अन्य पांच ट्रक रामकोला थाने भेज दिए गए। इस संबंध में एसडीएम अरुण कुमार का कहना था कि सभी छह ट्रकों को थाने भेजवा दिया गया, जिन्हें सीज कर दिया गया है। इसकी रिपोर्ट खनन विभाग को भेजी गई है।