फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   प्रेम संबंध में बाधक बनने पर की थी हत्या

प्रेम संबंध में बाधक बनने पर की थी हत्या

Sun, 31 Mar 2019 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
प्रेम संबंध में बाधक बनने पर की थी हत्या
प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की थी हत्या
विज्ञापन

ध्रुव सिंह हत्याकांड : दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस ने किया पर्दाफाश
माधोपुर बुजुर्ग में बड़ी गंडक के किनारे मिला था बाघाचौर निवासी ध्रुव सिंह का शव
अमर उजाला ब्यूरो
तमकुहीराज। तरयासुजान थाना क्षेत्र के माधोपुर बुजुर्ग में तीन दिन पहले हुए ध्रुव सिंह हत्याकांड का पुलिस ने रविवार को पर्दाफाश का दावा किया। पुलिस का कहना है कि पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कराई थी। पुलिस टीम को एसपी की तरफ से 10 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है।
तरयासुजान थाने में सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ध्रुव सिंह बिहार में कबाड़ी का काम करते थे। 28 मार्च को माधोपुर बुजुर्ग में मुख्य पश्चिमी गंडक नहर किनारे पटरी पर बाघाचौर निवासी ध्रुव सिंह की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली थी। पुलिस ने ध्रुव सिंह की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। उन्होंने बताया कि सीओ ने बताया कि ध्रुव सिंह की पत्नी अभावती का अहिरौलीदान निवासी सुरेंद्र सिंह के साथ प्रेम संबंध था, जिसका ध्रुव सिंह हमेशा विरोध करते थे। छानबीन में मिले साक्ष्यों के आधार पर दोनों की तलाश की जा रही थी। रविवार की सुबह दोनों कहीं जाने की फिराक में तमकुहीराज ओवरब्रिज चौराहे के पास वाहन का इंतजार करते दिख गए। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। बताया कि प्रेम संबंध में बाधक बनने पर दोनों ने ध्रुव सिंह को रास्ते से हटाने की साजिश रची। ध्रुव सिंह को बिहार से बुलाकर घटनास्थल पर ले गए। सुनसान स्थान देख पीछे से सिर पर लोहे के रॉड से वार करके उनकी हत्या कर दी और रॉड को नहर में फेंक दिया। आरोपियों का प्रयास था कि अगर इस घटना का पुलिस पर्दाफाश करती है तो एक दिन पूर्व जेल से छूटकर आए उसके बेटे को फंसा दिया जाएगा। इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी सुरेंद्र सिंह ने भी अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उसने बताया कि अक्सर ध्रुव सिंह से उसकी झड़प होती रहती थी। इसीलिए उसने उनकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि मामले का अनावरण करने वाली टीम में एसएचओ सुशील कुमार शुक्ला, एसआई राघवेंद्र सिंह, आरक्षी बीरा प्रसाद, मानवेंद्र सिंह सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे। एसपी ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed