{"_id":"5cdda760bdec2207334c39f6","slug":"41558030176-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालाछपरा गांव के नगेसर टोला की घटना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लालाछपरा गांव के नगेसर टोला की घटना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिठाई बनाते समय सिलिंडर में विस्फोट, झोपड़ी जली
जोकहियां टोला में छह झोपड़ियां जलीं
लक्ष्मीगंज/खड्डा। रामकोला थाना क्षेत्र के लालाछपरा गांव के नगेसर टोला में बृहस्पतिवार को बेटी की विदाई के लिए मिठाई बनाते समय गैस रिसाव से फूस के घर में आग लग गई। थोड़ी ही देर में गैस सिलिंडर भी फट गया, संयोग था कि कोई हताहत नहीं हुआ। झोपड़ी में रखा पूरा सामान आग में जल गया।
इस गांव के स्वामीनाथ यादव के घर बेटी की विदाई के लिए दोपहर में मिठाई बनाई जा रही थी। गैस सिलिंडर के पाइप में रिसाव के कारण आग पकड़ ली। आग फैलते देख लोग डरकर झोपड़ी से भाग निकले। आग ने झोपड़ी को अपनी जद में ले लिया। इतने में कुछ ही देर के भीतर तेज आवाज के साथ सिलिंडर में विस्फोट हो गया और झोपड़ी में रखा सबकुछ जल गया।
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बुलहवां के जोकहियां टोला में बृहस्पतिवार को ब्रह्मभोज कार्यक्रम में भोजन बनाते समय गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गई। गांव के छह लोगों की झोपड़ियां जल गईं। लोगों ने बताया कि गांव के केदार प्रसाद के घर ब्रह्मभोज कार्यक्रम में भोजन बन रहा था। उसी दौरान गैस सिलिंडर लीक होने से उसमें आग पकड़ लिया। अभी लोक कुछ समझ पाते कि उससे पहले ही आग ने विकराल रुप लेते हुए अगल-बगल के लोगों की झोपड़ियों को पकड़ लिया। इससे गांव के प्रकाश, शेषनाथ, हीरा, अवधेश और अम्बिका समेत छह परिवारों की झोपड़ियां जल गई। सूचना पर पहुंचे हनुमानगंज एसआई महेंद्र चौधरी और अन्य पुलिस कर्मियों ने लोगों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
बाइक की आमने सामने की टक्कर में दो घायल
टेकुआटार। रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार स्थित नई बाजार में बृहस्पतिवार को दो बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइकचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
टेेकुआटार की नई बाजार में हुए इस हादसे में कसया थाना क्षेत्र के परेवाटार गांव के निवासी 18 वर्षीय हकीकुल्लाह पुत्र ओलीउल्लाह और महराजगंज के 40 वर्षीय सुरेश शर्मा को चोटें आई हैं।