{"_id":"5c703d0ebdec22691d36d96e","slug":"41550859534-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकदी, आभूषण और असलहा बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकदी, आभूषण और असलहा बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरप्रांतीय गैंग के तीन चोर गिरफ्तार
पडरौना। पुलिस ने अंतरप्रांतीय गैंग के तीन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस को इनके पास से चोरी के आभूषण, असलहा और नकद रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
एसपी नार्थ गौरव वंशवाल ने शुक्रवार को बताया कि एसपी राजीव नारायण मिश्र के निर्देशन और सीओ कसया ओमपाल सिंह की अगुवाई में अहिरौली बाजार थाने की पुलिस चोरों की तलाश में लगी थी। 22 फरवरी को गौरजीत चौहान व राकेश भारती निवासी अगया थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर और गुड्डू उर्फ उमेश कुमार वर्मा निवासी पिपराइच वार्ड नंबर पांच जनपद गोरखपुर को शुक्रवार को सुबह थाना क्षेत्र की सीमा में गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास चोरी की सफेद व पीली धातु के आभूषण, 7700 रुपये नकद, लोहे की रॉड, चाबी का गुच्छा, दो बाइक, एक स्कूटी और कट्टा कारतूस बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों ने चोरी की बात स्वीकार की। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
इन्हें गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में अहिरौली बाजार थाने के एसओ राजेश कुमार मौर्य, एसआई राकेश रोशन सिंह, कांस्टेबल इंद्रभान यादव, शंखधर राय, जितेंद्र यादव और पंकज सिंह यादव शामिल थे।