{"_id":"5bf05aa9bdec22699f12777a","slug":"41542478505-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो पलटने से दंपती घायल, पति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेंपो पलटने से दंपती घायल, पति की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
bike accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा। बैंक से रुपये निकालकर टेंपो से घर जा रहे दंपत्ति शनिवार की देर शाम सेखुई गांव के पास दुर्घटना में घायल हो गए। इसमें पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी को गंभीर हालत में खड्डा सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के धरनीपट्टी गांव के निवासी मोतीलाल (38) अपनी पत्नी निर्मला (35) के साथ पीएनबी की खड्डा शाखा में रुपये निकालने आए थे। खाते से रुपये निकालने के बाद दोनों टेंपो से नेबुआ पहुंचे।
वहा से पनियहवा जाने वाले दूसरे टेंपों में सवार होकर अपने गांव के लिए चले कि अचानक नेबुआ नौरगिया व हनुमानगंज थाना सीमा के गांव सेखुई के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें पति पत्नी घायल हो गए। सरकारी एंबुलेंस से दोनों को खड्डा के तुर्कहां सीएचसी लाया गया, जहां इलाज के दौरान मोतीलाल की मौत हो गई, जबकि घायल पत्नी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
स्कार्पियो-ट्रैक्टर ट्राली की भीषण टक्कर, युवक की मौत
नेबुआ रायगंज। शनिवार की रात नेबुआ रायगंज में पेट्रोलपंप के निकट स्कार्पियो और ट्रैक्टर ट्राली की भीषण टक्कर हो गई। इसमें स्कार्पियो सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्कार्पियो और ट्रैक्टर ट्राली के परखचे उड़ गए। ट्रैक्टर चालक वहां से भाग निकला।
पडरौना नगर के रवि प्रकाश सिंह के 25 वर्षीय पुत्र उत्कर्ष सिंह और क्षितिज सिंह (30) भुजौली गांव के निवासी संत मल्ल के घर अपने ननिहाल गए थे। शनिवार की रात तकरीबन पौने आठ बजे नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नेबुआ रायगंज स्थित पेट्रोलपंप के निकट सामने से आ रही ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली में इनकी बिना नंबर की स्कार्पियों की जोरदार टक्कर हो गई।
इस दुर्घटना में जहां स्कार्पियो क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं ट्रैक्टर के भी दो हिस्से हो गए। स्कार्पियो चला रहे उत्कर्ष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ गाड़ी में सवार क्षितिज घायल हो गए।
बाइक की टक्कर से छात्रा घायल
पटहेरवा। थाना क्षेत्र के बलुआ चौराहे पर शनिवार को सड़क पार कर रही आठ वर्षीय बच्ची को बाइकसवार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे फाजिलनगर सीएचसी ले जाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
बलुआ तकिया गांव के निवासी ठाकुर खरवार की आठ वर्षीय पुत्री गुड़िया सुबह विद्यालय जाने से पहले अपने लिए पेंसिल खरीदने बलुआ चौराहे पर आई थी। सुबह करीब नौ बजे सड़क पार करते समय समऊर की ओर से तेज गति से जा रहे बाइकसवार ने टक्कर मार दी। चालक तो बाइक छोड़कर भाग निकला, लेकिन बाइक पर सवार 10 वर्ष के एक बालक को गांव के लोगों ने बैठा लिया है।