{"_id":"59cd2f914f1c1b65548b4d88","slug":"41506619281-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कप्तानगंज कस्बे के मंगल की बाजार का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कप्तानगंज कस्बे के मंगल की बाजार का मामला
Updated Thu, 28 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तानगंज (कुशीनगर)। कस्बे के मंगल की बाजार में स्थापित दुर्गा प्रतिमा के समक्ष बृहस्पतिवार की शाम को अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ लोगों की तरफ से नारेबाजी करने पर माहौल गरमा गया। दूसरे वर्ग ने आपत्ति जताई तो तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
श्री श्री दुर्गा पूजा श्री श्याम सेवा समिति की तरफ से कप्तानगंज के मंगल की बाजार में दुर्गा प्रतिमा स्थापित है। इसी जगह पर अल्पसंख्यक समुदाय की तरफ से सातवीं का जुलूस निकालने के दौरान करतब दिखाया जाता है। प्रशासन ने दोनों पक्षों में इस बात का समझौता कराया था कि मूर्ति के सामने नारेबाजी नहीं होगी। बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे सातवीं का जुलूस निकला। दूसरे वर्ग के लोगों का कहना था कि जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने मूर्ति के सामने नारेबाजी की और लाउडस्पीकर बजाया। इसकी सूचना पर पुलिस पहुंची और समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
इस संबंध में एसओ आरके यादव ने बताया कि दुर्गा पूजा समिति और ताजियादारों के बीच जुलूस को लेकर समझौता कराया गया है। अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को प्रतिमा के सामने नारेबाजी नहीं करने की हिदायत दी गई है। अगले दो दिनों का कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से निपट जाए, इसके लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है।