{"_id":"5c6999e5bdec2273a3397a81","slug":"31550424549-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में मिला महिला का कंकाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में मिला महिला का कंकाल
Sun, 17 Feb 2019 10:59 PM IST
राकेश पांडेय
kushinagar
kushinagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sun, 17 Feb 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
खेत में मिला महिला का कंकाल
- फोटो : अमर उजाला
रामकोला। थाना क्षेत्र के बंधवा गांव के निकट गन्ने की फसल काटते समय एक कंकाल मिला। जिससे सनसनी मच गई। कंकाल के पास दुपट्टा और अन्य कपड़े मिले। जिसकी वजह कंकाल किसी महिला का होने का अनुमान लगाया जा रहा है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई।
रामकोला थाना क्षेत्र के बंधवा के निवासी विजय का गांव के निकट ही गन्ने का खेत है। जिसमें रविवार को सुबह लोग गन्ना की फसल काट रहे थे। तभी गन्ने के खेत में खोपड़ी और पैर की हड्डियां तथा कुछ कपड़े पड़े मिले। यह देखने के बाद वहां सनसनी मच गई। इसकी सूचना लोगों ने रामकोला थाना के प्रभारी निरीक्षक को दी। थाना प्रभारी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन के बाद हड्डियों को एकत्र कराकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि कंकाल बरसात के समय का लग रहा है। केवल हड्डियों का ढांचा मिला है। कंकाल और आसपास की हड्डियों को एकत्र कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। खेत से मिले कपड़ों को पहचान के लिए रख लिया गया है।