फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   गोवंशीय पशुओं को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था बिहार

गोवंशीय पशुओं को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था बिहार

Sat, 12 Jan 2019 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
गोवंशीय पशुओं को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था बिहार
ट्रक-ट्रैक्टर की चपेट से पांच गोवंशीय पशुओं की मौत
विज्ञापन

पडरौना। तरयासुजान क्षेत्र के लतवाचट्टी चौराहे के पास पशुओं से लदे ट्रक की चपेट से आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली डिवाइडर से टकराकर पलट गई। ट्रैक्टर चालक को चोटें आई हैं। जबकि ट्रक में लादे गए 23 गोवंशीय पशु मिले। जिसमें से पांच पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 18 पशु घायल हुए।

चौकी इंचार्ज बहादुरपुर भगवान सिंह ने बताया कि ट्रक में गोवंशीय पशुओं को ठूंसकर लादा गया था। गोवंशीय पशुओं को तस्करी के लिए बिहार ले जाया जा रहा था। लतवाचट्टी के पास पशुओं से लदे ट्रक ने आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दिया। जिसमें ट्रैक्टर चालक को चोटें आई हैं। जबकि ट्रक चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। ट्रक में 23 गोवंशी पशु लदे थे। पांच पशुओं की मौत हो गई थी। पशु चिकित्सक सूचना के बाद मौके पर पहुंचे और घायल पशुओं का उपचार किया। पशुओं को सेवरही स्थित गोशाला भेजवा दिया गया। इस मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed