फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   हत्या कर बांसी नदी में फेंका युवक का शव

हत्या कर बांसी नदी में फेंका युवक का शव

Sat, 09 Mar 2019 11:33 PM IST
kushinagar Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 09 Mar 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
हत्या कर बांसी नदी में फेंका युवक का शव
श्ाव मिलने की सूचना पर जुटे लाेग - फोटो : अमर उजाला
कठकुईया(कुशीनगर)। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के पचरुखिया गांव के पास शनिवार को बांसी नदी में हत्या कर बोरे में बांधकर फेंकी गई युवक की लाश मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। बोरे में जूते और दुपट्टा भी मिला। युवक की कनपटी पर गोली लगने के निशान मिले हैं, जबकि जेब से 315 बोर के चार कारतूस और पर्स से मतदाता पहचान पत्र भी मिला है।
विज्ञापन


पचरुखिया गांव पास बरवा घाट पर बांसी नदी में प्लास्टिक के बोरे में शव होने की आशंका जताते हुए कुछ ग्रामीणों ने 100 नंबर की पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद इंस्पेक्टर रामअशीष यादव के साथ ही यूपी 100 की टीम मौके पर पहुंच गई। एएसपी गौरव वंशवाल भी पहुंच गए। पुलिस ने नदी से बोरे में रखा युवक का शव बाहर निकलवाया। युवक की कनपटी पर गोली लगने के निशान मिले हैं। मृतक की उम्र 20 वर्ष के आसपास लग रही है। उसके पॉकेट से 315 बोर का चार कारतूस और पर्स से मतदाता पहचान पत्र मिला है। इंस्पेक्टर राम अशीष यादव ने बताया कि निर्वाचन कार्ड में युवक का नाम कुलदीप पुत्र नरेश उम्र 20 वर्ष, निवासी जरदी तहसील मुहम्मदी, जिला लखीमपुर खीरी अंकित है। मृतक सफेद शर्ट, काली पैंट और काला कोट पहने हुए था। बोरे में रखा युवक का जूता और दुपट्टा भी मिला। फोरेंसिक जांच टीम और डॉग स्क्वायड ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। शव देखने से दो- तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। लखीमपुर खीरी पुलिस ने युवक के शिनाख्त के लिए संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed