{"_id":"5bb7a7c0867a55076f25aedf","slug":"21538762688-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बांसी कोतवाली के सिपाही की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में बांसी कोतवाली के सिपाही की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Oct 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
accident shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाटा। गुरुवार की रात हाटा कोतवाली के जोल्हिनिया चौराहे के पास हाईवे पर डिवाइडर से बाइक टकराने से घायल सिपाही की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। कुशीनगर के खोठ्ठा का रहने वाला सिपाही सिद्धार्थनगर जिले में तैनात था।
अहिरौली थाना क्षेत्र के खोठ्ठा गांव के रहने वाले 40 वर्षीय राजेंद्र राय सिद्धार्थनगर जिले के बांसी कोतवाली में बतौर सिपाही तैनात थे। गुरुवार की देर रात को वह हाटा से गोरखपुर की ओर बाइक से जा रहे थे। जोल्हिनिया चौराहे के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। वह सड़क पर गिर कर घायल हो गए। किसी राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से उन्हें सुकरौली पीएचसी पर पहुंचाया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस का बेल्ट पहना देख कर उन्हें पुलिस कर्मचारी होने का अनुमान हुआ। उसके बाद उनके मोबाइल में दर्ज नंबर पर फोन करने से उनकी पहचान की पुष्टि हुई।