{"_id":"598b17b24f1c1b437d8b4875","slug":"21502287794-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवरही कस्बे के पीएनबी शाखा के पास पकड़ा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेवरही कस्बे के पीएनबी शाखा के पास पकड़ा गया
Updated Wed, 09 Aug 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। कस्बे के मेन रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के तमकुहीरोड शाखा कार्यालय के पास बुधवार को एक व्यक्ति खुद को बैंक का लोन अफसर बता रहा था। फर्जी होने की आशंका में लोगों ने उसे पकड़कर सेवरही पुलिस को सौंप दिया। उसके पास से मिले कई पेपर व बाइक भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।
बुधवार को सेवरही कस्बे के मेन रोड स्थित पीएनबी शाखा के पास एक व्यक्ति बैंकों से लोन पास कराने के बारे में कुछ लोगों को समझा रहा था। उसने जनपद के सभी सरकारी बैंकों से लोन पास कराने का लाइसेंस उसके पास होने का दावा किया। उसका कहना था कि बैंकों ने ज्वाइंट लोन अधिकारी बनाया है। उसका यह भी कहना था कि वित्तीय समावेशन के तहत उसे भारत के किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक से लोन दिलाने का अधिकार प्राप्त है। सेवरही कस्बे के आजाद नगर की रहने वाली जुबैदा खातून ने उसे 50 हजार रुपये के लोन के लिए 10 हजार रुपये दिए थे। इसके अलावा शारदा गिरी, ओमप्रकाश, हसीबुन नेशा, रुकसार आदि को भी वह लोन दिलाने का झांसा दे चुका था। लोगों की आरोप था कि लोन दिलाने के नाम पर उसने कई लोगों से धनउगाही की है। शक होने पर लोगों ने उसे पकड़कर पेपर व बाइक समेत पुलिस को सौंप दिया।
इस संबंध में पीएनबी तमकुहीरोड शाखा के चीफ मैनेजर बीके वर्मा ने बताया कि कोई भी बैंक इस तरह का कोई लाइसेंस नहीं देता है जिससे कोई व्यक्ति देश के किसी भी बैंक से लोन दिलाने के लिए अधिकृत हो जाए। सेवरही के चौकी प्रभारी प्रवेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।