फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास

सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास

Fri, 23 Jun 2017 12:07 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास
कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने सात वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर युवक वहां से भाग गया। जानकारी होने पर गांव वालों ने युवक को खोजकर पकड़ लिया और पिटाई के बाद डॉयल 100 पुलिस टीम को बुलाकर उसके हवाले कर दिया। बच्ची के पिता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव का विवाहित युवक पास के घर में रहने वाले एक परिवार की सात वर्षीया बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी युवक उसे छोड़कर भाग गया। रोते हुए बच्ची घर पहुंची और परिवारीजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। इसकी जानकारी मिलने पर गांव के लोग आक्रोशित हो गए और युवक की तलाश करने लगे। लोगों ने युवक को पकड़कर पिटाई के बाद डॉयल 100 पुलिस टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम आरोपी युवक को पकड़कर थाने ले गई। गांव के लोगों के अनुसार युवक पहले भी कई महिलाओं के साथ अश्लील हरकत कर चुका है। इस संबंध में एसओ निर्भय सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed