फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   गला दबाकर की गई थी श्वेता की हत्या

गला दबाकर की गई थी श्वेता की हत्या

Sat, 11 May 2019 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 11 May 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
गला दबाकर की गई थी श्वेता की हत्या
murder - फोटो : अमर उजाला
कसया। पटहेरवा क्षेत्र के लछिया देवरिया गांव की श्वेता की हत्या गला दबाकर और सिर में चोट पहुंचा कर की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने युवती के साथ होटल आए गांव के युवक पर हत्या और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें जगह-जगह दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन


कसया नगर के गोला बाजार स्थित होटल रायल आशा में गुरुवार देर शाम बंद कमरे में श्वेता की लाश मिली थी। पुलिस की जांच में पता चला कि श्वेता और उसके गांव के देवेंद्र यादव के बीच नजदीकी थी। दोनों होटल के कमरा नंबर 223 में ठहरे थे। चाय लाने के बहाने युवक होटल से बाहर निकल गया। काफी देर बाद जब वह नहीं लौटा तो होटल कर्मियों को शक हुआ। होटल कर्मी ने कमरे को खोला तो युवती का शव बिस्तर पर मिला।

विज्ञापन

एसओ अतुल्य कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित पिता मनोज कुमार की तहरीर पर उसी गांव के देवेंद्र यादव के खिलाफ हत्या और एससीएसटी एक्ट का केस दर्ज किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह गला दबाने और सिर में दो जगह चोट लगने से होना आया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ृ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed