फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   2.55 lakh by breaking the glass of the car theft

गाड़ी का शीशा तोड़कर 2.55 लाख की चोरी

Fri, 17 Jun 2016 11:12 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Fri, 17 Jun 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
2.55 lakh by breaking the glass of the car theft
प्राथमिक स्वास्थ केंद्र तरयासुजान के परिसर में खड़ी बोलोरो से शीशा तोड़ कर बैग में रखा दो लाख पचपन हजार रूपये उच्चके लेकर भाग गए। - फोटो : अमर उजाला
तरयासुजान। शुक्रवार की दोपहर में प्राथमिक स्वास्थ केंद्र तरयासुजान के परिसर में खड़ी स्वास्थ्य कर्मी की चार पहिया गाड़ी का शीशा तोड़कर बैग में रखा दो लाख पचपन हजार रुपया चोरी हो गया। घटना के वक्त ड्राइवर गाड़ी लॉक करके बाजार में गया हुआ था जबकि स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल में काम कर रहे थे। दिन के तीन बजे इसकी जानकारी होने पर लोग सन्न रह गए।
विज्ञापन



तरयासुजान पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के दनियाड़ी गांव निवासी प्रहलाद राय प्राथमिक स्वास्थ केंद्र तरयासुजान में हेल्थ सुपरवाइजर हैं। शुक्रवार को उन्होंने स्टेट बैंक की तमकुहीराज शाखा के केसीसी खाते से दो लाख 40 हजार रुपया निकाला। इनके पास पहले से भी 15 हजार रुपया मौजूद था। इन रुपयों को एक बैग में डालकर उन्होंने अपनी चार पहिया गाड़ी की पिछली सीट पर रखा था।
विज्ञापन


दिन के करीब डेढ़ बजे वे इस गाड़ी से तरयासुजान स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। यहां आने के बाद वे अस्पताल में काम करने लगे और ड्राइवर गाड़ी लॉक करके बाजार की तरफ चला गया। दिन के तीन बजे जब वे अस्पताल से बाहर निकले तो पिछले दरवाजे का छोटा वाला शीशा तोड़कर रुपयों से भरा बैग चोरी हो चुका था। इनके अनुसार बैंक में कुछ सरकारी कागज भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल परिसर में हुई चोरी की खबर से स्वास्थ्य कर्मी सन्न रह गए। घटना की जानकारी होने पर एसओ निर्भय नरायण सिंह भी मौके पर पहुंचे। एसओ ने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। अपराधियाें को शीघ्र पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed