फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   shoot old man

बंधू छपरा गांव के सीवान में वृद्ध को गोली मारी

Sun, 30 Dec 2018 11:20 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 30 Dec 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
shoot old man
खड्डा में बुजुर्ग को गोली लगने से घायल होने की जांच करती खड्डा पुलिस । - फोटो : अमर उजाला
खडडा। क्षेत्र के बंधू छपरा गांव के सीवान में झोपड़ी में रह रहे बुजुर्ग को शनिवार की रात बदमाशों ने गोली मार दी। खून से लथपथ वृद्ध किसी तरह भाग कर चौराहे पर पहुंचे और शोर मचाया। गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने उसे अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से मेडिकल कॉलेज और फिर केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बंधूछपरा निवासी 65 वर्षीय रामदुलारे कुशवाहा गांव के बाहर अपने पौधशाला में झोपड़ी बनाकर रहते थे। रोज की तरह उनके बड़े पुत्र ब्रह्मा ने रात आठ बजे उनको खाना खिलाकर लौट आए। परिजनों के मुताबिक, रात 12 बजे वह लघुशंका के लिए उठे तो सामने सड़क पर खड़े दो अज्ञात युवक उनकेे पास पहुंचे और हालचाल पूछा।

विज्ञापन

 

रामदुलारे के पूछने पर बाइक सवारों ने बताया कि वे बगल के गांव कोहरगड्डी के रहने वाले हैं और बनवारी छपरा में हरिकीर्तन से लौट रहे हैं। जैसे ही रामदुलारे झोपड़ी की तरफ बढ़े, पीछे से बदमाशों ने गोली मार दी और बाइक से भाग गए। खून से लथपथ रामदुलारे गांव के चौराहे पर पहुंचे और शोर मचाया। वैसे गोली की आवाज गांव वाले भी सुने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वे जब तक मौके पर पहुंचते, बदमाश भाग चुके थे। गश्त पर निकले प्रभारी निरीक्षक अनुज सिंह, एसआई नंदा प्रसाद एवं अन्य सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस कर्मी सरकारी जीप से घायल वृद्ध को जिला अस्पताल ले गए। घायल रामदुलारे के दूसरे पुत्र कमलेश ने बताया कि डॉक्टर के मुताबिक, पिता को 315 बोर की गोली बाईं तरफ सीने में लगी है। उनकी हालत नाजुक है। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह ने बताया कि घायल के पुत्र कमलेश की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed