{"_id":"5b7aff6f42c792464429e22e","slug":"191534787439-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मक्के के खेत में मिला तेंदुए का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मक्के के खेत में मिला तेंदुए का शव
kushinagar
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा (कुशीनगर)। क्षेत्र के ग्राम पंचायत चमरडीहा के बलुचहा में सोमवार को मक्के के खेत में तेंदुए का शव मिला। सूचना पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
मादा तेंदुए का शव बलुचहा के डॉक्टर सीपी सिंह के मक्के के खेत में मिला। इसकी सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। शव से दुर्गंध उठ रही थी। इस वजह से तेंदुए की मौत 24 घंटे पहले होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों से तेंदुए का आतंक है। रविवार को बलुचहा गांव में तेंदुए ने एक बकरी को शिकार बना लिया था।
तेंदुए का शव मिलने की सूचना पर खड्डा पुलिस व पीआरबी के जवान मौके पर पहुंचे। वन विभाग के रेंजर टीएन तिवारी भी वनकर्मी के साथ वहां पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। तेंदुए के मुंह से झाग निकला हुआ था। रेंजर टीएन तिवारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि तेंदुए की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है।