फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   छठीं कक्षा की छात्रा से छेड़खानी का मामला

छठीं कक्षा की छात्रा से छेड़खानी का मामला

Tue, 29 Aug 2017 07:23 PM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
छठीं कक्षा की छात्रा से छेड़खानी का मामला
जटहां बाजार (कुशीनगर)। छठीं कक्षा की छात्रा के साथ स्कूल में छेड़खानी के मामले में आरोपी शिक्षक पर पडरौना कोतवाली में केस दर्ज हो गया है। आरोपी शिक्षक को जेल भेज दिया गया है। बीएसए के निर्देश पर मंगलवार को बीईओ ने स्कूल पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। उन्होंने पीड़िता समेत कई अन्य लोगों का बयान लिया। जांच की जानकारी होने पर फिर गांव के तमाम लोग स्कूल पहुंच गए थे।
विज्ञापन

विशुनपुरा ब्लॉक के एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर बीते बृहस्पतिवार को तीज के अवकाश के चलते दोनों महिला अध्यापक अवकाश पर थीं। आरोप है कि उस दिन विद्यालय पर अकेले मौजूद रहे शिक्षक मोइनुल हक अंसारी ने छठीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ अश्लील हरकत की। छात्रा ने परिजनों को यह बात बताई। सोमवार को शिक्षक विद्यालय पर पहुंचे तो घर व गांव के तमाम लोग स्कूल पहुंचे और आरोपी शिक्षक को घेरकर हंगामा करने लगे। डॉयल 100 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी शिक्षक को पडरौना कोतवाली ले आई। शिक्षक पर कार्रवाई की मांग को लेकर गांव के लोग कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने पीड़ित छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी शिक्षक मोइनुल हक अंसारी के खिलाफ छेड़छाड़ व पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। मंगलवार को शिक्षक को जेल भेज दिया गया। इस मामले में विभागीय कार्रवाई के लिए बीएसए हेमंत राव के निर्देश पर खंड शिक्षाधिकारी विशुनपुरा एसएन प्रजापति भी स्कूल पहुंचे और पीड़िता तथा अन्य लोगों का बयान दर्ज किया। लोगों का कहना है कि आरोपी शिक्षक पर इससे पहले एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ भी अभद्रता का आरोप लग चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में बीईओ एसएन प्रजापति ने बताया कि पीड़ित छात्रा सहित इससे संबंधित कई अन्य लोगों का बयान लिया गया है। रिपोर्ट बीएसए को भेजी जाएगी। वहीं बीएसए हेमंत राव ने बताया की जांच रिपोर्ट मिलते ही शिक्षक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed