{"_id":"5b0701164f1c1b986e8b470b","slug":"181527185686-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक रजनीकांत को फिर मिला धमकी भरा मैसेज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायक रजनीकांत को फिर मिला धमकी भरा मैसेज
Kushinagar
Updated Thu, 24 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
amar ujala
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया। कुशीनगर के भाजपा विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी को फिर धमकी भरा संदेश मिला है। विधायक के ह्वाट्सएप पर इस बार एक महिला का शव भेजकर पूछा गया है कि क्या आप ने पैसों की व्यवस्था की। इस धमकी से परिवार और समर्थक दहशत में हैं। इन सबके बीच विधायक कुशीनगर स्थित अपने आवास पर आ गए हैं। दोपहर बाद उनके यहां पहुंचने पर मिलने-जुलने वालों की भीड़ लग गई थी। कसया पुलिस ने विधायक व उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी है।
विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी को 22 मई को धमकी भरा मैसेज मिला था। बुधवार को उन्होंने लखनऊ के हजरत गंज थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराया था। इसके बाद बृहस्पतिवार को फिर उनके ह्वाट्सएप नंबर पर मैसेज आया है। इस बार एक महिला का शव भेजकर पूछा गया है कि क्या पैसों की व्यवस्था हुई। इस मैसेज की जानकारी भी विधायक ने मामले की जांच कर रहे वरिष्ठ पुलिस अफसरों को दे दी है। लगातार धमकी भरा मैसेज मिलने से विधायक तथा परिवार के लोगों के अलावा उनके समर्थक भी चिंतित हैं। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद जैसे विधायक कुशीनगर स्थित अपने आवास पहुंचे तो उनसे मिलने-जुलने और साहस देने वालों की भीड़ लग गई।
कसया एसओ वेद प्रकाश राय का कहना है कि दुबारा धमकी मिलने की सूचना नहीं थी। विधायक तथा परिवार की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इसके अलावा एक स्पेशल टीम भी सुरक्षा में लगी है। इस संबंध में विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी का कहना है अलग-अलग देशों के नंबर से ये धमकी भरा मैसेज आ रहा है। मुझे और मेरे परिवार को धमकाया जा रहा है। इससे चिंतित होना स्वाभाविक है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही है।