{"_id":"5ccf27c9bdec22077376521e","slug":"171557080009-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हाटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल-बाल बचे टेंपो सवार
सुकरौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली बाजार के निकट रविवार को दिन के करीब एक बजे सवारियों से भरा एक टेंपो अनियंत्रित होकर एनएच पर ही पलट गया। उससे धुआं निकलते देख लोग दौड़कर पहुंचे और उसमें सवार लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। संयोग था कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
हाटा कोतवाली क्षेत्र के भिसवां मठवालगिर गांव के निवासी शब्बीर अंसारी अपने परिवार सहित मुंबई में रहते हैं। शनिवार को ट्रेन से परिवार के सदस्यों के साथ गोरखपुर थाना झांगा गहिरा अपनी बेटी के वहां चले गए। रविवार की दोपहर किसी रिश्तेदार के टेंपो से परिवार के साथ अपने गांव भिसवां मठवालगिर के लिए चले। अभी ये लोग सुकरौली बाजार स्थित पेट्रोलपंप के सामने पहुंचे थे कि पहले से खड़े ट्रक से आगे निकलते समय टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। टेंपो में सवार शहनाज पुत्री शब्बीर अंसारी, असरुन्निशा पत्नी शब्बीर अंसारी निवासी भिसवां मठवालगिर, फिरोज अंसारी निवासी विशुनपुरा थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया, मुअज्जमा पुत्री रउफ अंसारी, नौशाद अंसारी निवासी गहिरा थाना झांगा जनपद गोरखपुर सहित अन्य लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आईं। इन लोगों का इलाज एक निजी अस्पताल में होने के बाद घर चले गए।
मैजिक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल
जौराबाजार। मधुरिया पुलिस चौकी के पास रविवार को मैजिक की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद आस-पास के लोगों के साथ परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजन आनन- फानन में घायल को कसया के एक निजी नर्सिंग होम में ले गए। क्षेत्र के सोहंग निवासी 18 वर्षीय अलिताफ हुसैन पुत्र जाकिर फाजिलनगर से बाइक पर एक बोरी प्याज लेकर घर जा रहा था। मधुरिया पुलिस चौकी के पास दक्षिणी सर्विस रोड पर सामने से गुजरी एक अनियंत्रित मैजिक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह घायल हो गया।