फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   दबंगों ने मचाया उत्पाद

दबंगों ने मचाया उत्पाद

Mon, 29 Apr 2019 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
दबंगों ने मचाया उत्पाद
गेहूं की मड़ाई कर आ रहे युवक को पीटा
विज्ञापन

बिस्तर, बाइक और थ्रेशर में लगाई आग
अमर उजाला ब्यूरो
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के पचार गांव के गिधापट्टी टोला में शनिवार की रात कुछ लोगों ने गांव के बाहर युवक को पीटा और उसके घर पर धावा बोल दिया। दरवाजे पर सो रहे बुजुर्ग के बिस्तर, वहां खड़ी की गई बाइक और थ्रेशर को आग के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।
इस गांव के दुर्गेश सिंह का आरोप है कि गेहूं की मड़ाई करके शनिवार की रात करीब 11 बजे ट्रैक्टर लेकर घर आ रहे थे। तभी कुछ लोगों ने घेरकर लाठी-डंटे से उन्हें बुरी तरह से पीट दिया। उसके बाद उनके घर पर भी धावा बोल दिया। वहां दरवाजे पर सो रहे उनके पिता विंध्याचल सिंह के बिस्तर में आग लगा दी। उनके पिता किसी तरह जान बचाकर भागे और दरवाजे पर खड़ी की गई बाइक और थ्रेसर को भी आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली थी। दुर्गेश की तरफ से तहरीर दी गई है। जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed