फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   रामाभार घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, मौजूद लोग नहीं रोक पाएं आंखों से आंसू

रामाभार घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, मौजूद लोग नहीं रोक पाएं आंखों से आंसू

Mon, 10 Dec 2018 11:28 PM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
रामाभार घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, मौजूद लोग नहीं रोक पाएं आंखों से आंसू
अनिरुद्धवा के युवक की जैसलमेर में मौत
विज्ञापन

शव पहुंचते ही गांव में छाया मातम, बड़े भाई ने दी मुखाग्नि
अमर उजाला ब्यूरो
कसया। नगर पालिका कुशीनगर के वार्ड शहीद भगत सिंह नगर (अनिरुद्धवा) निवासी एक इंजीनियर की राजस्थान के जैसलमेर में टावर से गिरकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर उसके बड़े भाइयों ने वहां पहुंचकर शव को लेकर रविवार की देर रात घर पहुंचे। वहां शव पहुंचते ही गांव में मातम का छा गया। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल था। अनिरुद्धवा निवासी इंजीनियर प्रभाकर यादव (22) छह माह पूर्व घर से नौकरी की तलाश में निकला था। वह राजस्थान के जैसलमेर में इनोक्स कंपनी में काम कर रहा था। घरवालों के मुताबिक, सात दिसंबर को कंपनी की तरफ से मोबाइल पर प्रभाकर की मौत होने की सूचना मिली थी। जानकारी होते ही बड़े भाई दिवाकर यादव जैसलमेर के लिए रवाना हो गए थे, जहां रविवार की देर रात अपने छोटे भाई का शव लेकर घर पहुंचे। शव पहुंचते ही गांव का माहौल गमगीन हो गया। सोमवार की सुबह रामाभार घाट पर बड़े भाई ने प्रभाकर को मुखाग्नि दी तो वहां मौजूद लोग फफक पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed