{"_id":"5bec61f6bdec2269360cbcac","slug":"171542218230-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव घघवा जगदीश का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव घघवा जगदीश का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो पक्षों में हुई मारपीट, सात लोग घायल
तमकुहीराज। क्षेत्र के घघवा जगदीश गांव में बुधवार को दो पक्षों में मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलसि ने दोनों पक्षों के घायलों को सीएचसी तमकुहीराज पहुंचाया।
गांव के शंकर पुत्र ढेबर के खेत में पौधरोपण हुआ था। आम के पौधे को उखाड़ने का आरोप लगाकर नरेश पुत्र त्रिवेणी के घर वालों से कहासुनी शुरू हो गई। बाद में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष से कृष्णा पुत्र शंकर के सिर में गंभीर चोटें आईं। जबकि शंकर पुत्र ढेबर और राजकुमारी पत्नी शंकर भी गंभीर रूप से घायल हुए । दूसरे पक्ष से रिंकू पुत्री योगेंद्र, नरेश पुत्र त्रिवेणी और जियनी पत्नी महातम भी घायल हो गईं। महातम पुत्र चंद्रदेव मौके पर ही बेहोश हो गए। प्राइवेट चिकित्सक के यहां उनका इलाज चल रहा है। इसी पक्ष से राजेश कुमार पुत्र बाबूराम के पैर में भी चोटे आई है।घटना की सूचना पर पहुंची 100 नंबर की पुलिस ने घायलों को सरकारी वाहन से सीएचसी तमकुहीराज ले गई। प्राथमिक इलाज के बाद एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। इस दौरान थानाध्यक्ष विनय कुमार पाठक, महिला उपनिरीक्षक कुमुद सिंह, उपनिरीक्षक वेदप्रकाश और अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए।