फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Death of a person in suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थिति में एक व्यक्ति की मौत

Thu, 19 Jul 2018 11:41 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Thu, 19 Jul 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
Death of a person in suspicious circumstances
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
रहसू बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के रहसू जनूबीपट्टी गांव के पुरैना पश्चिम टोला निवासी एक व्यक्ति बृहस्पतिवार को घर से कुछ दूर सड़क पर अचेतावस्था में मिला। उसे घरवाले आनन फानन में एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रहसू जनूबीपट्टी गांव के पुरैना पश्चिम टोला निवासी ढोढ़ा कुशवाहा (45) के घरवालों के मुताबिक बुधवार की रात उनके पौत्र का छठिहार था। भोजन करने के लिए वह पड़ोस के लोगों को बुलाने गए थे। देर रात तक घर नहीं आए तो बगल के लोगों ने उन्हें ढूंढना शुरू किया तो वह घर से कुछ दूरी पर सड़क पर अचेतावस्था में मिले। परिवार के लोग रोने-बिलखने लगे। ढोढ़ा के सिर पर चोट, चेहरे और पैर पर भी कटे का निशान था। घरवाले उन्हें कसया के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टर ने ढोढ़ा कुशवाहा को मृत घोषित कर दिया। मृतक के घरवालों ने गांव की एक महिला और उसके घरवालों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पटहेरवा थाने के एसओ कमलेश कुमार सिंह का कहना था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांचकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed