{"_id":"5c703d08bdec2273970e57e6","slug":"161550859528-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबुधाबी में हुई खड्डा के पारस की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अबुधाबी में हुई खड्डा के पारस की मौत
Fri, 22 Feb 2019 11:48 PM IST
राकेश पांडेय
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: राकेश पांडेय
Updated Fri, 22 Feb 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
death
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा। सऊदी के अबुधाबी कमाने गए खड्डा के पारस की मार्ग दुर्घटना में मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों ने विदेश मंत्री समेत उच्चाधिकारियों से शव मंगाने की गुहार लगाई है।
खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरौली के नौका टोला निवासी 46 वर्षीय पारस चौधरी पुत्र बब्बन रोजगार के सिलसिले में जनवरी 2018 में सऊदी अरब के अबुधाबी शहर गए थे।
परिजनों के मुताबिक, चार दिन पहले सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। कैरियर लाइन फार इंप्लीमेंट कंपनी में बतौर कार्पेंटर काम करने वाले पारस का शव वहां के प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया है। पीड़ित पत्नी उर्मिला गोरखपुर रहकर बच्चों को पढ़ा रही हैं। हादसे की सूचना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पारस के पुत्र दीपक ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज व दूतावास को जानकारी देकर शव को भारत लाने में मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
कुर्मीपट्टी के युवक की मध्य प्रदेश में मौत
कोटवा बाजार। मध्य प्रदेश के नागदा में पोकलेन चलाने वाले एक युवक की मौत हो गई। वह नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर कुर्मीपट्टी गांव का निवासी था। उसकी मौत की सूचना आने पर उसके घर में मातम छा गया है।
इस गांव के नंदू साहनी (24) पुत्र बिरजू साहनी की मध्य प्रदेश के नागदा में बृहस्पतिवार की रात मौत हो गई। उनका शव झाड़ियों में मिला। घरवालों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। युवक वहां पोकलेन संचालित करता था। शुक्रवार को सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग शव लाने के लिए घर से रवाना हो गए।