फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   attempt to rape

दुष्कर्म की कोशिश, किशोरी के कपड़ेे फाड़े

Sun, 03 Feb 2019 11:49 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 03 Feb 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
attempt to rape
दुष्कर्म का प्रयास।
हाटा/कुशीनगर। छह दिन पूर्व नित्य क्रिया के लिए बाहर गई किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की और उसके कपड़े फाड़ डाला। किसी तरह घर पहुंची किशोरी ने अपनी मां को आपबीती बताई। आरोप है कि तीन माह पहले भी युवक ने दुष्कर्म किया था और धमकी दी थी कि किसी को वह घटना के बारे में बताई तो वह मां-बेटी की हत्या कर देगा। जांच के नाम पर पुलिस टालमटोल कर रही है। मामले को दबाने के लिए दो बार पंचायत भी हो चुकी है। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन


पीड़ित मां ने बताया कि उसके पति ईट-भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। घर में शौचालय नहीं है। उसकी 17 वर्षीय बेटी 28 जनवरी सुबह नित्य क्रिया के लिए बाहर गई थी। गांव के ही युवक ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए। रोती-बिलखती बेटी किसी तरह घर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


आरोप है कि तीन माह पहले भी इसी युवक ने दुष्कर्म किया था और मुंह खोलने पर मां-बेटी की हत्या की धमकी दी थी। घटना के दिन ही बेटी को लेकर थाने गई और तहरीर दी, लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। आरोप है कि पुलिस की शह पर कुछ लोगों ने शनिवार और रविवार को पंचायत कर मामले को दबाने की कोशिश भी की। कोतवाल कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है। मामले की जांच की जा रही है। सोमवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed