{"_id":"59491f7b4f1c1b8f148b45b5","slug":"161497964411-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एजेंट को पकड़कर पुलिस को सौंपा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एजेंट को पकड़कर पुलिस को सौंपा गया
Updated Tue, 20 Jun 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाटा (कुशीनगर)।
कस्बे के पिपराइच चौराहे पर मंगलवार को तीन युवकों ने एक व्यक्ति को पकड़कर विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप लगाते हुए पुलिस को सौंप दिया। युवकों का आरोप है कि इस व्यक्ति उनसे 40 हजार रुपया और पासपोर्ट ले रखा है और अब वापस नहीं कर रहा है। हाटा कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के शेखवना गांव निवासी पिंटू यादव अपने दो मित्रों के साथ दोपहर में पिपराइच चौराहे पर पहुंचा और हाटा कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव मदरहा निवासी एक व्यक्ति को पकड़ लिया। पिंटू व उनके दो मित्रों का आरोप था कि इस व्यक्ति ने विदेश भेजने के नाम पर उन लोगों से 40 हजार रुपया व पासपोर्ट ले लिया है। दो महीने बाद भी न तो विदेश जाने का वीजा मिला और न ही रुपया व पासपोर्ट ही वापस कर रहा है। इन युवकों ने पकड़े गए व्यक्ति को हाटा कोतवाली पुलिस को सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
इस संबंध में प्रभारी कोतवाल विकास यादव ने बताया कि एक युवक ने तहरीर दी है। पकड़े गए व्यक्ति से मामले से संबंधित जानकारी ली जा रही है। आरोप सही पाए गए तो दोषी पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।