बच्चों के विवाद में दो पक्ष भिडे़, दस घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार की शाम अली पुत्र जब्बार और धर्मेंद्र पुत्र लाला के परिवार के बच्चों में कहासुनी हुई। विवाद बालू के ढेर पर बच्चों के चढ़ने को लेकर शुरू हुआ। उसके बाद दोनों परिवारों के बीच जमकर ईट पत्थर चले। जिसमें दोनो पक्ष से अली, जब्बार, गेना, असलम, सकीना, धर्मेंद्र, मुन्ना, कांति समेत दस से अधिक लोग घायल हो गए। एसओ सुनील कुमार सिंह ने बताया मामला जानकारी में है। तहरीर मिलने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
चार के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज
कप्तानगंज। क्षेत्र के बौलिया में दो सगे भाइयों में चल रहे जमीन संबंधी विवाद की वजह से मारपीट हुई। जिसमें एक युवक को चोटे आई। घायल को कप्तानगंज सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने चार लोगों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया।
पीड़ित रामाज्ञा पुत्र परमहंस का आरोप है कि वह अपने परिवार के सदस्यो के साथ अपने हिस्से के खेत में काम कर रहे थे। उसी दौरान उसके भाई अपने परिवार के साथ लाठी डंडा कुदाल, टांगी लेकर पहुंच गए। आरोप है कि ललकारते हुए कुदाल टांगी से उसके ऊपर प्रहार कर दिए। जिससे दोनों पैर में गंभीर चोटे आई है।
परिजन उन्हें पहले सीएचसी कप्तानगंज ले गए,जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। एसओ राहुल कुमार सिंह बताया कि रामाज्ञा पुत्र परमहंस की तहरीर पर अविनाश, रामबेलास, राहुल निवासी बौलिया व विष्णु पुत्र रामाज्ञा निवासी राजमंदिर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभी दूसरे पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है।